फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आग लगने से पांच घरों की गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। किशनपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में रविवार शाम घरों में आग लग गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। चार घरों का गृहस्थी जल गई। आग गांव के राजकरन निषाद,मैकू निषाद,गीता देवी, रामप्रताप ,रामकरन के घर जलकर राख हो गए। पीड़ितों ने बताया कि सूचना के दो घंटे बाद भी दमकल नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई जा सकी। पीड़ितों की गृहस्थी, कपड़े साइकिल, नकदी, सोने,चांदी के जेवर, बाइक समेत अन्य सामान जला है। राजस्व टीम के लेखपाल,ओमप्रकाश और किशनपुर पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची है।
विज्ञापन


सिलेंडर से लगी आग, दो बीघे गेहूं की फसल जली
थरियांव। ट्रैक पर काम कर रहे सिलिंडर से निकली चिंगारी से दो बीघे फसल जल गई। थाना क्षेत्र टेक्सारी बुजुर्ग गांव निवासी अर्जुन पाल व संदीप पाल की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल रेलवे ट्रैक के किनारे है। दोपहर को रेलवे ट्रैक पर मजदूर सिलिंडर के साथ काम कर रहे थे। उससे निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। अर्जुन व संदीप के अलावा शिवलाल मौर्य की दस बिस्वा गेहूं फसल भी जल गई। सूचना पर थाने की पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश करती रही, लेकिन आग में काबू नहीं पाया जा सका। दमकल की गाड़ी देर से पहुंचने पर किसानों के गुस्सा का सामना करना पड़ा। उन लोगों ने गाड़ी को वापस भेज दिया। एसएसआई विनोद कुमार ने बताया की खेत जलने की सूचना मिली थी, मौके पर जा कर देखा गया। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें