फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुरानी रंजिश में मारपीट फायरिंग, युवक घायल

Mon, 15 Jan 2024 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुरानी रंजिश के चलते शनिवार रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट और फायरिंग हुई। पुलिस चुनावी रंजिश मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव निवासी ललित अवस्थी (28) ने बताया कि खेत से पानी लगाकर बाइक से रात को घर जा रहा था। गांव के अंदर शराब की दुकान के पास ठेके के पास पहुंचा। वहां खड़े गांव के दो लोगों ने उसकी बाइक रोककर मारपीट की और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर फायरिंग कर दी। उसे गोली के छर्रे लगे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल को परिजन अस्पताल लाए।
प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि अभी तहरीर किसी पक्ष से नहीं मिली है। मेडिकल रिपोर्ट से फायरिंग की पुष्टि होगी। चुनावी रंजिश को लेकर अक्सर पक्षों के बीच विवाद होता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें