फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फायरिंग के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा के मजरे नरौली गांव में बंटवारे के विवाद में पिता पर लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग दहशत फैलाने वाले बेटे को पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के दुरुपयोग का भी मुकदमा दर्ज किया है। शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी है।

नरौली गांव के राजाराम पंडा के चार पुत्र हैं। बड़े पुत्र विनोद की मौत हो चुकी है। उसके दो पुत्र धर्मेंद्र और कुलदीप और पत्नी शांति देवी है। राजाराम का खागा नगर पंचायत में भी घर है। बंटवारा होने पर राजाराम ने पुत्र प्रमोद कुमार और शांति देवी को गांव के बाहर का घर दिया था। गांव स्थित घर में बेटे मंगल और दिनेश कुमार का परिवार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर प्रमोद कुमार का पिता से गांव के घर में भी हिस्सा मांगने पर विवाद होता है। शराब के नशे में गुरुवार रात प्रमोद घर पहुंचा। पिता से हिस्सा मांगने लगा। गाली गलौज कर लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की। पुलिस ने प्रमोद को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया। चंदापुर चौकी इंचार्ज संजीव कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें