फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिना बिजली, पानी का फायर स्टेशन, कैसे बुझाएं आग

Wed, 05 Apr 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। तहसील क्षेत्र का फायर स्टेशन उपेक्षित है। अग्निशमन केंद्र में बिजली और पानी की व्यवस्था तक नहीं है। दमकल में पानी भरने के लिए कर्मचारी नगरपालिका के नलकूपों पर आश्रित हैं।
विज्ञापन

कुंवरपुर रोड स्थित तहसील क्षेत्र के एकमात्र अग्निशमन केंद्र की स्थापना 1996 में हुई थी। 27 साल बाद भी अग्निशमन केंद्र में दमकलों में पानी भरने की व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं फायर स्टेशन में अभी तक बिजली कनेक्शन तक नहीं है। कर्मचारी तहसील रोड स्थित पानी टंकी परिसर के नलकूप से दमकलों में पानी भरते हैं। बिजली न होने पर पानी लेने के लिए कभी-कभी घंटों इंतजार करना पड़ता है। वर्तमान में फायर स्टेशन में मात्र एक ही दमकल गाड़ी है। इसके भरोसे पूरा तहसील क्षेत्र है। दो दमकल खराब हो चुके हैं। गर्मी बढने के साथ ही क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं में इजाफ हो जाता है। ऐसी स्थिति में फायर ब्रिगेड से आग की लपटों पर काबू पाने की उम्मीद बेमानी है। इतना ही नहीं एक दशक से फायर स्टेशन एफएसओ और स्वीपर विहीन है। लीडिंग फायरमैन का पद खाली है।
विज्ञापन

.................................
अग्निशमन केंद्र में तैनात कर्मचारियों की स्थिति:-
पदतैनाती-सृजित पद
एफएसओ-01
एफएसएसओ0-1
लीडिंग फायरमैन-1-2
चालक-22
फायरमैन7-16
स्वीपर-01
रसोईयां-12
...........................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें