फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सरकारी भूमि की धोखाधड़ी से खरीद-फरोख्त पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सरकारी भूमि की धोखाधड़ी से खरीद-फरोख्त पर एसडीएम के आदेश पर खागा पुलिस ने सोमवार को क्रेता-विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। ग्राम प्रधान दयाराम की शिकायत पर लेखपाल उमेश कुमार पाल ने जांच की। जांच में पुरइन गांव की गाटा संख्या 783 नवीन परती भूमि पाई गई। शिवप्रसाद सविता उर्फ मुन्ना सविता ने छह अगस्त 2017 को सरोज देवी को 50 रुपये के स्टांप पर सरकारी भूमि बेची। सरोज देवी ने अधिकारियों के सामने कबूला कि मुन्ना सविता ने 80 हजार रुपये में उसे अपनी भूमि बताकर बेचा था। उसने इस भूमि पर आवास का निर्माण भी कराया। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें