फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली चोरी करते पकड़े गए पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चला रहा है। मुराइनटोला स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र के ज्वालागंज फीडर के पांच उपभोक्ताओं को शुक्रवार को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इनमें मोहम्मद रिजवान उर्फ सोनू, गुलजार, मोहम्मद शाहिद, श्यामा देवी, मोहम्मद शेख एजाज अहमद को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। सभी आरोपी पनी मोहल्ला ज्वालागंज के निवासी हैं। शनिवार को इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं क्षेत्र में अधिकारियों ने 1410 स्मार्ट मीटर लगाकर 221 बड़े उपभोक्ताओं के 44.12 लाख बकाया होने पर कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिया। एक्सईएन रत्नेश जयसावल ने बताया कि कार्रवाई के बाद ज्वालागंज फीडर का लोड 160 एम्पियर से घटकर 129 एम्पियर हो गया, इससे बिजली आपूर्ति में सुधार नजर आया व लाइन लॉस में कमी दर्ज की गई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें