फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हार्न बजाने पर दो पक्षों के बीच मारपीट युवती से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार के हार्न बजाने पर मंगलवार रात दो पक्ष भिड़ गए। पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान युवती से अभद्रता की गई। मारापीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इटरा गांव निवासी अमर लाल सोनकर की बरात मंगलवार को कानपुर सजेती थाना क्षेत्र के गांव पड़री से लौटी थी। घर में रिश्तेदारों के बीच खाना था। कार्यक्रम में अमव लाल सोनकर के गढ़ी गांव निवासी रिश्तेदार पवन कुमार, विमलेश देवी पहुंचे थे। वह दोनों खाने के बाद करीब रात नौ बजे बाइक से घर जा रहे थे। पवन का आरोप है कि शुभम यादव, प्रमोद कुमार, इंद्र बहादुर, दिव्यांशु और चार अन्य लोग रास्ते में खड़े थे। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए हॉर्न बजाया। वह लोग भड़क उठे। हार्न बजाने पर विवाद किया। मारपीट और गाली गलौज किया। शोर सुनकर अमर लाल का भाई रामचंद्र रिश्तेदार बाबू , महेंद्र, राजेश,भूपेंद्र बीच-बचाव को पहुंचे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को लाठी डंडे से दौड़ाकर पीटा। घटना में रामचंद्र, महेंद्र को गंभीर चोट आई। वहीं पवन, बाबू, भूपेंद्र को मामूली चोट आई। गंभीर दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि छोटा सोनकर समेत चार लोगों ने जंगल में एक महिला से अभद्रता की। महिला के शोर मचाने पर शुभम पक्ष पहुंचा। इसी बात पर विवाद हो गया। प्रभारी थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें