फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाहन की टक्कर के बाद मारपीट, सपा नेता पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के विद्यार्थी चौराहे पर सपा नेता पीयूष तिवारी व शिक्षा विभाग में तैनात बाबू विनोद श्रीवास्तव के पुत्र अश्वनी के वाहन में टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। अश्वनी की तहरीर पर सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अश्वनी का आरोप है कि मामूली विवाद पर दौड़ाकर सपा नेता ने उसके साथ मारपीट की है। सपा नेता ने बताया कि अश्वनी भाजपा का समर्थक है। उन्होंने भी शिकायत की है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



बीजेपी नेता को धमकी, गलौज का मुकदमा

फतेहपुर। जाफरगंज थाने के डिघरूवा निवासी सोमेश्वर उर्फ ओम पटेल भारतीय जनता पार्टी से अमौली मंडल उपाध्यक्ष हैं। वह लोकसभा चुनाव में सक्रिय रहे हैं। आरोप है कि गांव के समाजवादी पार्टी के समर्थक रमेश चंद्र उर्फ रामू कुर्मी ने 15 सितंबर को उसे फोन किया। फोन पर गाली गलौज की। उसे पीटकर जान से मारने की धमकी दी। मोबाइल पर क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल को भी चुनौती दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें