फोटो-02-बीएसए कार्यालय। संवाद
पचास प्रतिशत आई किताबें, 15 मार्च से पहुंचेंगी स्कूल
-नए सत्र के पहले दिन बच्चे के हाथ होंगी किताबें
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की नए सत्र में मुफ्त बंटने वाली 50 प्रतिशत किताबों की आपूर्ति आ चुकी है। 15 मार्च तक सभी स्कूलों में किताबें पहुंचाने की तैयारी है।
सत्र समय परिवर्तन के बाद से अब तक कभी भी पहली अप्रैल को बच्चों को किताबें नहीं मिल पाई। किताबों की आपूर्ति अगस्त महीने से आना शुरू होता रहा है, लेकिन इस बार जनवरी के अंतिम सप्ताह से किताबों की आपूर्ति आना शुरू हुआ है और अब तक साढ़े पांच लाख किताबें आ चुकी हैं।
जिले के 2122 परिषदीय स्कूलों में पढऩे वाले दो लाख 64 हजार कक्षा एक से आठ तक पढऩे वाले बच्चों को मुफ्त बांटने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 21 हजार किताबों के लिए मांगपत्र भेजा गया था। शनिवार को एक ट्रक किताबों की आपूर्ति मिलने के बाद अब तक 50 प्रतिशत किताबें आ चुकी हैं। मार्च के पहले सप्ताह में किताबें ब्लाक संशाधन केंद्र भेजी जानी हैं। यहां पर 15 मार्च तक किताबें स्कूल पहुंचाने का लक्ष्य है।
डीसी अखिलेश सिंह भदौरिया का कहना है कि पहली बार समय से किताबों की आपूर्ति मिल रही है। इस बार हर हालत में पहली अप्रैल को हर बच्चे के हाथ में किताबें होंगी।
.....................