फतेहपुर। गणपत बप्पा के भक्तों ने धूमधाम से घरों से लेकर पंडालों तक गणेश प्रतिमा की स्थापना की। जगह-जगह भगवान गणेश के गीत गूंजते रहे।
बुधवार को भक्तों ने वैदिक वेदमंत्रों के साथ पूजा अर्चना कर गजानन की मूर्ति स्थापना कराई।
शहर के हजारी लाल फाटक चौक और पीलू तले गणेश मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर मयंक सिंह, मनीष, पिंटू, आशीष सोनी, अजय, चंद्रप्रकाश मौजूद रहे।
वहीं जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के श्रीराम जानकी धाम मंदिर में नवयुवक जन जागरण मंच की ओर से पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का आचार्य संजय शुक्ला ने वैदिक मंत्रों से किया।
यहां विघ्नहर्ता गजानन की मूर्ति की स्थापना कराई। भक्तों ने विघ्नहर्ता गजानन की पूजा अर्चना कर उनके चरणों में अपना माथा टेका।
गुरुवार यानि महोत्सव के तीसरे दिन मंदिर परिसर में श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ होगा।
इस मौके पर राजा अग्निहोत्री, लल्लू ओमर, सर्वेश कुमार, शेखर द्विवेदी, पप्पू शुक्ला, शीलू शुक्ला, आशु पांडे, पवन उत्तम, केतन सचान, मुन्ना चौरसिया, शुभम ओमर मौजूद रहे।
फतेहपुर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पुष्पाजंलि मित्रा ने बताया कि एक अप्रैल 2022 व इसके पहले पंजीकृत व्यवसायिक वाहनों पर एकमुश्त समाधान योजना का समय बढ़ा दिया गया है।
26 अगस्त तक रही अंतिम तारीख को अब 26 सितंबर कर दिया गया है। इसमें वाहन स्वामी अपने वाहनों के बकाया टैक्स जमा कर सकते हैं।
इस योजना में टैक्स पर लगाया गया जुर्माना माफ किया जाएगा। पंजीयन के बाद निबंधन एवं शर्तों के अनुसार टैक्स जमा करना होगा।