फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 24 समितियों में पहुंची खाद, किसानों को मिलेगी राहत

Thu, 23 Nov 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में चल रही खाद की मारामारी में अब ब्रेक लगेगा। डीएपी की एक रैक रेलवे स्टेशन में पहुंची है। पहले एडवांस रुपये जमा करने वाली समितियों में खाद भेजी जा रही है। अब तक 23 से अधिक समितियों में डीएपी पहुंच भी चुकी है और वहां वितरण भी शुरू हो गया। धीरे-धीरे सभी समितियों में खाद पहुंचेगी।
विज्ञापन

रबी फसल के दौरान जिले में 11,990 एमटी खाद बांटने का लक्ष्य है। जिसमें नवंबर माह के लक्ष्य से अधिक करीब 6,700 एमटी खाद का वितरण हो चुका है। जबकि डीएपी के विकल्प एनपीएस का भी 1807 एमटी का वितरण हो गया। इसके बावजूद जिले में पिछले करीब एक सप्ताह से खाद का टोटा बना है। कई समितियों में ताले लग गए और खाद को लेकर किसानों को चक्कर काटना पड़ रहा है।
बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन पर 2700 एमटी खाद की एक रैक पहुंची, जिसके बाद जिले की 23 से अधिक समितियों में खाद भेजी गई। करीब 30 समितियों ने खाद लेने के लिए एडवांस रुपये जमा किया था। अभी उन्हीं समितियों को खाद भेजी जा रही है। जिला निबंधन अधिकारी मोहसिन जमील ने बताया कि रुपये जमा करने वाली सभी समितियों में खाद भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सबसे अधिक बरई समिति में 25 एमटी खाद पहुंची
जिले में कुल 74 समितियां हैं। बुधवार को हसवां ब्लॉक के बरई गांव की समिति में सबसे अधिक 25 एमटी खाद भेजी गई। इसके अलावा गाजीपुर समिति में 20, मौहार समिति में 20, छिछनी में 20, छिवलहा में 20 और हथगांव समिति में 20 एमटी खाद भेजी गई है। वहीं ओरम्हा समिति में सबसे कम छह एमटी और ललौली में नौ एमटी खाद पहुंची। कुल 23 से अधिक समितियों में खाद भेजी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें