फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अवैध संबंधों में बाधक बनने पर हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बरामदे में सोते समय धारदार हथियार से युवक की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब है। पुलिस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक अवैध संबंधों में आशनाई के चलते बाधा बन रहा था। इसके चलते ही उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कंचन गांव के जसवंत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है। पुलिस को छानबीन में पता लगा है कि जसवंत शराब का शौकीन था। वह शराब पीने अक्सर पड़ोसी गांव जाता था। जहां एक महिला से आशनाई करता था। उस महिला का परिवार में ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध है। इसकी भनक उस व्यक्ति को लगी थी। कुछ दिन पहले शराब पीने पिलाने के दौरान उस व्यक्ति से जसवंत का विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतक को जान से मारने की धमकी देने की भी चर्चा उठी थी। पुलिस इसी वजह से प्रकरण को आशनाई से जोड़कर मान रही है। मृतक के भाई शीलचंद्र ने बताया कि पांच साल पहले गांव के एक युवक ने जसवंत को फर्जी तरीके से जेल भिजवाया था। उससे भी भाई की रंजिश चली आ रही है। उस पर मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। घटना से मृतक की मां कृष्णावती बदहवास दिखी। भाई शीलचंद्र ने बताया कि पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। चार भाइयों में सबसे बड़ालाल महाराष्ट्र में पूरा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें