फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पीटकर युवक को गायब करने का ससुर, पत्नी समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। संपत्ति हड़पने की नीयत से युवक को पीटकर ससुरालीजनों ने गायब कर दिया। मामले में ससुर, पत्नी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी राजकुमार सिंह ने बताया कि उसके पुत्र बृजमोहन की शादी असोथर थाने के सुजानपुर निवासी सोनी देवी पुत्री मनोज के साथ 20 मई 2022 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पुत्र और बहू परिवार से अलग रहने लगे। उनके बीच अक्सर विवाद होने लगा। बहू सोनी अक्सर अपने बुआ और फूफा निवासी महमदपुर थाना गाजीपुर के यहां रुकने लगी।
विज्ञापन

मामले को लेकर पंचायत हुई। बेटे के साथ बहू रहने को तैयार नहीं हुई। बेटे को 31 अक्तूबर 2022 को बहू और उसके पिता मनोज, फुफेरे भाई अनुराग ने महमदपुर बुलाया। सभी ने बेटे को बंधक बनाकर मारापीटा। इसके बाद बेटा घर नहीं लौटा। बेटे को ससुरालीजनों ने पिटाई के बाद गायब कर दिया है। आरोपी पक्ष की राजनीतिक पकड़ है। इसी वजह से उनकी इलाकाई पुलिस ने सुनवाई नहीं की है। बहू पक्ष 19 मई 2023 को घर आया, ताला तोड़कर घर में रखे 50 हजार रुपये और तीन लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गया। आरोपियों के भय से वह लोग गांव छोड़कर बाहर रह रहे हैं। बहू पक्ष बेटे के हिस्से का आठ लाख रुपये और खेत का बैनामा करने का दबाव बना रहा है। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें