फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली गिरने से भेड़ पालक पिता-पुत्र की मौत

Wed, 01 Oct 2025 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। महुआ के पेड़ पर बिजली गिरने से भेड़पालक पिता पुत्र की मौके पर मौत हो गई। ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी भेड़ पालक रवी पाल (36) अपने पुत्र ऋषभ पाल (14) को साथ लेकर मंगलवार दोपहर भेड़ों की लेकर जंगल चराने गए थे। वह दतौली के जंगल में गोवर्धन तालाब के पास अपनी भेड़ें चरा रहे थे। तभी शाम पांच बजे तेज बारिश होने के चलते अपने पुत्र को लेकर महुआ के पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़ा हो गए। तभी तेज गर्जना के साथ महुआ के पेड़ पर बिजली गिर गई। इससे दोनो पिता पुत्र की मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें