फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर। मुतुरियापुर गांव निवासी एक महिला की बीमारी से मौत हो गई। महिला को आठ दिन पहले ही प्रसव हुआ था। इसके बाद से वह बीमार थी।
विज्ञापन

गांव की सुमित्रा देवी (36) अपने तीन बच्चों विष्णु (11), आदित्य (7) व रिंकी के साथ गुजर बसर कर रही थी। सुमित्रा मजदूरी के साथ ही भीख मांगती थी।
करीब आठ दिन पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद वह बीमार हो गई। शुक्रवार सुबह उसके तीनों बच्चे जैसे ही भीख मांगकर लौटे तो सुमित्रा घर में मृत मिली।
यह देख वह बिलखने लगे। गांव में रहने वाली उसकी बहन सवारी देवी के पुत्र तेजू सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष एके गौतम ने बताया कि प्रसव के बाद हुई कमजोरी के चलते महिला की मौत हुई है। महिला आर्थिक तंगी से जूझ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें