फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी पिच पर छह बार विपक्षी हुए क्लीन स्वीप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विधानसभा चुनावों में फतेहपुर के सियासी मैदान पर ऐसा छह बार हुआ। जब किसी पार्टी ने सभी सीटों पर विजय हासिल की। विपक्षी इन सीटों पर घुटने टेकते हुए नजर आए। इसमें दो बार कांग्रेस (आई), एक-एक बार कांग्रेस, जनता दल, जनता पार्टी और 2017 में भाजपा ने अपना झंडा लहराया। सियासत के पिच पर विपक्षियों का क्लीन स्वीप 1957, 1974, 1977, 1988, 1991 और 2017 में हुआ।
विज्ञापन

1957 में कांग्रेस के खाते में गई सीटें
- फतेहपुर सुरक्षित से कांग्रेस के दो उम्मीदवार शिवराज बलि सिंह, सुखरानी देवी विधायक बनी।
- खजुहा से शब्बीर हसन विधायक चुने गए।
- किशनपुर सुरक्षित से जागेश्वर व रघुनाथ सहाय चुने गए।
- खागा से वासुदेव विधायक बने।
1974 में कांग्रेस (आई) के खाते में गई सीटें
- खागा से कृष्ण दत्त उर्फ बलराज चुने गए।
- किशनपुर से जागेश्वर विधायक चुने गए।
- हसवा से जय नारायण सिंह चुने गए
- फतेहपुर से सलाउद्दीन उर्फ नब्बन विधायक बने।
- जहानाबाद से प्रेेमदत्त तिवारी विधायक बने।
- बिंदकी से रमाकांत द्विवेदी विधायक बने।
1977 में जनता पार्टी के खाते में गई सीटें
- खागा से छोटेलाल विधायक बने।
- किशनपुर से जागेश्वर विधायक बने।
- हसवा से उमाकांत वाजपेई विधायक बने।
- फतेहपुर से खान गुफरान जाहिदी विधायक बने।
- जहानाबाद से कासिम हसन विधायक बने।
- बिंदकी से जगन्नाथ सिंह विधायक बने।
1988 में कांग्रेस (आई) के खाते में गई सभी सीटें
- खागा से कृष्ण दत्त उर्फ बलराज विधायक बने।
- किशनपुर से इंद्रजीत विधायक बने।
- हसवा से अमरनाथ सिंह विधायक बने।
- फतेहपुर से खान गुफरान जाहिदी विधायक बने।
- जहानाबाद से जगदीश नारायण विधायक बने।
- बिंदकी से रामप्यारे पांडेय विधायक बने।
1991 में जनता दल के खाते में कई सभी सीटें
- खागा से कृष्ण कुमार विधायक बने।
- किशनपुर से जागेश्वर विधायक बने।
- हसवा से ओमप्रकाश विधायक बने।
- फतेहपुर से कासिम हसन विधायक बने।
- जहानाबाद से क्षत्रपाल वर्मा विधायक बने।
- बिंदकी से अभिमन्यु सिंह विधायक बने।
2017 में भाजपा के खाते में कई सभी सीटें
- खागा से कृष्णा पासवान विधायक बनी।
- हुसैनगंज से रणवेंद्र प्रताप सिंह विधायक बने।
- फतेहपुर से विक्रम सिंह विधायक बने।
- बिंदकी से करण सिंह पटेल विधायक बने।
- अयाह शाह से विकास गुप्ता विधायक बने।
- जहानाबाद से जयकुमार जैकी (अपना दल) विधायक बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें