रक्षपालपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के गुरसंडी गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह (16) पुत्र फूलसिंह बुधवार शाम घर के पास एक बिजली के खंभे के नजदीक खड़ा था।
इस दौरान खंभे में आ रहे करंट के संपर्क में आने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग उसे लेकर मंझनपुर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।