जेब कटने की शिकायत करने के लिए कोतवाली में बैठे पीड़ित। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करने के लिए नौबस्ता बाईपास पहुंचे कार्यकर्ताओं की जेब कट गईं।
भीड़ का फायदा उठाते हुए जेबकतरे ने अनिरुद्ध पांडेय का 4600 व एटीएम कार्ड, पप्पू विश्वकर्मा का पांच हजार रुपये, पैन कार्ड, डीएल, आधार कार्ड, पप्पू सोनी, प्रमोद सिंह का 3900 रुपया, प्रकाश यादव, राघवेंद्र सिंह का एक हजार रुपया, अभय पांडेय का 2200 रुपये, सागर पांडेय का एक हजार रुपये, तेज पाल का पांच हजार रुपये पार कर दिया।
जेब कटने के बाद सभी लोग दंग रह गए और कोतवाली पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ भी की जा रही है।