जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम कलाना में रविवार दोपहर एक अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बकेवर थाने के भैसौली निवासी सुरेश चंद्र उर्फ विशाल सोनकर (50) अपने फूफा सरदार सोनकर निवासी कलाना के यहां रहकर गिट्टी, मौरंग की दुकान चलाता था।
वह शनिवार रात कमरे में सोने गया था। सुबह उसका शव कमरे ने पंखे के हुक पर फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।