फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत.

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। बुधवार को अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के कलाना गांव निवासी गीता देवी (46) पति रामधनी के साथ मवेशी चराने गई थी। वह शाम को जंगल से लौट रही थी। अमौली मार्ग स्थित कोल्ड स्टोर के पास रोड पार करने लगी। तभी जहानाबाद से अमौली की तरफ से आ रही कार ने गीता देवी को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार बेकाबू होकर फुटपाथ किनारे भिड़ गई।
हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पति ने थाने में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उधर दूसरा हादसा कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र में हुआ। कानपुर नगर साढ़ थानाक्षेत्र के रसूलपुर उमरा गांव निवासी विनय कुमार (35) किसी काम से जहानाबाद आए थे। वह मंगलवार की शाम को लौट रहे थे। अमौली मार्ग पर सरायंधर्मपुर गांव के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शैतान सिंह ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके सिर पर चोट लगी थी। सीएचसी से उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। इत्तेफाकिया हादसे की सूचना दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें