फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : शिक्षक दंपति की बेटी कोमल बनी जिला टॉपर

विज्ञापन
जिले की टापर कोमल कसौंधन को मिठाई खिलाते पिता ओम प्रकाश गुप्ता। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। सीआईएससीई बोर्ड में कक्षा 10वीं की टॉपर कोमल कसौंधन ने जिला टॉप किया। टॉपर बीटेक करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी करना चाहती है। बेटी की इस उपलब्धि से शिक्षक माता-पिता को नाज है।
विज्ञापन

मेधावी के पिता ओमप्रकाश गुप्ता परिषदीय स्कूल में शिक्षक हैं। वहीं गाजीपुर कस्बे के एक निजी स्कूल में मां भी पढ़ाती हैं। कोमल की छोटी बहन सोनल कसौंधन उसके साथ ही प्लेव इंग्लिश स्कूल शादीपुर में कक्षा आठ में पढ़ रही हैं।
मेधावी ने बताया कि अभी वह इस स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी करेगी। उनका कहना है कि किसी भी सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। स्कूल में मिले होमवर्क का समयबद्ध तरीके से पूरा करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

नियमित रूप से मेहनत के साथ पढ़ाई करने से उसे यह सफलता हासिल हुई। मेधावी ने सरकार की अग्निपथ योजना की सराहना करते हुए बताया कि अग्निवीर भर्ती के बाद चीन की सेना के बराबर देश की सेना पहुंच जाएगी। इससे देश का युवा पैसा और आत्मबल से निश्चित ही मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें