फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Crime: मां के साथ खेत गई छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, मासूम के चीखने पर भाग निकला आरोपी

Sun, 11 Dec 2022 06:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में मां के साथ खेत गई छह वर्षीय बच्ची से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर भाग निकला। परिजनों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भेजा है। खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शनिवार दोपहर छह वर्षीय बेटी को लेकर खेत गई थी।

विज्ञापन


महिला खेत में काम में लग गई। बेटी पास में ही खेलते लगी। कुछ देर के बाद महिला ने बच्ची के चीखने की आवाज सुनी। जिस ओर से आवाज आई थी, महिला ने उधर देखा। एक युवक खेत से निकलकर भागा। महिला खेत में पहुंचीं, वहां बच्ची खून से लथपथ पड़ी है। बेटी को घर लेकर पहुंची महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने थाने जाकर गांव के राम किशोर के खिलाफ तहरीर दी। खखरेरू थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ संजय सिंह ने बताया कि बच्चे को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की तलाश की दबिशें दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें