फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur : प्रधान के भांजे ने साथियों संग छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ सुंघाकर की दरिंदगी

Fri, 08 Sep 2023 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

घटना से पहले छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। वीडियो बनाकर वायरल किया तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। छात्रा के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर में प्रधान के भांजे और उसके साथियों ने बीए फाइनल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना से पहले छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। वीडियो बनाकर वायरल किया तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। छात्रा के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


हथगाम थाने के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा के पिता ने तहरीर देकर बताया कि एक सितंबर को पुत्री काॅलेज से घर लौट रही थी। रास्ते में दोपहर करीब डेढ़ बजे रज्जीपुर गांव का शाबान कुरैशी साथियों संग पुत्री को खंडहर में घसीट ले गया।

नशीला पदार्थ सुंघाकर बेटी को बेहोश किया और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। दो दिन पहले वीडियो सामने आने पर घटना का पता लगा।
विज्ञापन


बेटी डरी सहमी थी। इसी वजह से उसने किसी को जानकारी नहीं दी थी। वीडियो देखकर शाबान के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो वहां आरोपी ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। आरोपी शाबान कुरैशी छिवलहा के प्रधान हलीम का भांजा है।

थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। दुष्कर्म शाबान ने किया है। बाकी सहयोगी के रूप में रहे हैं। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपियों की तलाश में छापा मारा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें