फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : समस्याओं के निस्तारण कराने को ब्लॉक में धरना

विज्ञापन
किसानों से बातचीत करते बीडीओ अजय कुमार तिवारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
धाता। विकास खंड परिसर में सोमवार को किसान यूनियन के तहसील उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में किसानों ने धरना दिया। धरना गांवों में बिजली, पानी, रास्ते व अन्य शिकायतों के निस्तारण न किए जाने को लेकर था।
विज्ञापन

किसानों ने अपनी मांग में गुरसंडी गांव में सामुदायिक शौचालय में पानी की व्यवस्था करने, निशुल्क शौचालय की जांच, रास्तों में बंधे जानवरों को हटाने, शौचालय बने होने के बाद रास्तों के किनारे शौच क्रिया को रोकने, पौली ग्राम पंचायत के गढ़वा गांव में सफाई कर्मी द्वारा सफाई नहीं करने, मुन्ना सिंह के दरवाजे हैंडपंप की मरम्मत करने, शाहपुर हरदासपुर गांव में सामुदायिक शौचालय का हैंडपंप ठीक कराने, दिरपाल पासवान व प्राइमरी स्कूल से बारात घर के लिए रास्ता बनाने, बिजली कटौती बंद कराने की बात रखी।
अनिश्चितकालीन धरने की सूचना पर नायब तहसीलदार सिद्धांत कुमार भी पहुंचे और किसानों से बातचीत की। जेई बिजली विभाग ने कटौती को रोस्टिंग का हवाला देकर अपनी मजबूरी बताई। इसके बाद शाम को खंड विकास अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने किसानों से बातचीत की और शिकायतों में अधिक से अधिक मांगों के निस्तारण का वादा किया तो किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें