फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : चर्च प्रबंध समिति को फंडिंग के मामले में नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सामूहिक धर्मांतरण मामले में इवेजिकल चर्च प्रबंध समिति को पुलिस ने एक और नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

नोटिस के तहत फंडिंग के बारे में पूछताछ की जानी है। चर्च प्रबंधन ने पहले की नोटिस का जवाब नहीं दिया है। पुलिस को विदेशों से फंडिंग के साक्ष्य मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस का मानना है कि चर्च से जुड़े लोगों के बैंक खातों में रकम आती रही है। रकम का किसी मकसद में उपयोग किया गया है। नोटिस देकर इस पर जवाब मांगा गया है।
हरिहरगंज चर्च सामूहिक धर्मांतरण के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में कानपुर के काकादेव इलाके में छापामारी की है। पुलिस को एक आरोपी की लोकेशन कानपुर में मिली थी। पुलिस उसकी तलाश में कानपुर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मांतरण में फरार आरोपियों की तलाश में टीम पश्चिम बंगाल, बिहार रवाना की गई है। विवेचक अमित मिश्रा ने बताया कि चर्च प्रबंध समिति को फंडिग के मामले में नोटिस दी गई थी। इसका कोई जवाब नहीं दिया गया था। फंडिंग के साक्ष्य मिले हैं। प्रबंध समिति को नोटिस देकर बुलाया गया है। मामले में 15 अप्रैल को 56 लोगों पर धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें