फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर थाने में काम कर रहे युवक को लगा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। सुल्तानपुर घोष थाने में सफाई व पुताई के लिए पहुंचे एक युवक को बुधवार दोपहर करंट लग गया। करंट लगते ही स्टाफ में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी उसे तुरंत हथगाम स्थित अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है।
उमरपुर गौती निवासी जैनुल (28) बुधवार को थाने में काम करने पहुंचा था। यहां पर उसे पहले सफाई और फिर रंगाई-पुताई के काम में मिला था।
थाने के अंदर काम करते समय अचानक वह करंट की चपेट में आकर गिर गया। उसे तड़पता देख कर्मचारी स्तब्ध रह गए।
उसे उठाकर हथगाम अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक इलाज के कुछ घंटे बाद वह ठीक हो गया।
इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष अरविंद गौतम ने बताया कि करंट की बात गलत है। वह गेट के पास सफाई कर रहा था और सीढ़ी से गिरने पर उसे चोट लग गई। उसे कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें