फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों से भरा बैग किसान को लौटाया

विज्ञापन
रुपयों से भरा बैग वापस करते पम्प के कर्मचारी। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
अमौली। डीजल खरीदने आए किसान का रुपयों से भरा बैग पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने लौटा दिया। बैग में 70 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

बाबूपुर गांव निवासी शैलेंद्र पटेल ने अमौली बैंक से रुपये निकाल कर कुलखेडा पेट्रोल पंप पर डीजल खरीदा। इस दौरान 70 हजार रुपये, आधार कार्ड व अन्य कागजात से भरा बैग वहीं गिर गया। यह बैग पेट्रोल पंप के सेल्समैन को मिला तो उसने प्रबंधक को सौंप दिया। शैलेंद्र को घर पहुंचने के बाद बैग की याद आई और वह अमौली तक बैग ढूंढते हुए आया। पेट्रोल पंप प्रबंधक जयनारायण वर्मा, सेल्समैन पंकज, शिवबदन, विष्णु, गोरेलाल ने किसान को बैग वापस कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें