अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के बिंदकी फतेहपुर मार्ग पर कैंची मोड़ पास एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार अजहर (30) निवासी पनी की मौत हो गई। मृतक अजहर पीओपी की ठेकेदारी करता था। वह फतेहपुर से मिस्त्री आदित्य निवासी ओरम्हा थाना घोष को लेकर बिंदकी काम पर जा रहा था। आदित्य भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आदित्य के भाई वीरेंद्र ने बताया कि चक्कर के बाद अजहर की ट्रक के नीचे आने से मौत हुई है। पुलिस को घटनास्थ्ल से कोई हेलमेट नहीं मिला है।