फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Crime: अंतरजनपदीय वाहन चोर फुफेरे भाई गिरफ्तार, 10 बाइकें बरामद

Thu, 24 Nov 2022 06:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में पुलिस ने बुधवार को अंतरजनपदीय वाहन दो चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की 10 बाइकें बरामद की गईं। इसमें चार रायबरेली और दो कानपुर से चोरी की थीं। आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी की जा रही है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि हुसैनगंज पुलिस, स्वाट टीम ने कैथपुरवा उपकेंद्र के पास रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी शैलेंद्र सोनकर और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बसोहनी निवासी अर्जुन सोनकर को पकड़ा।

विज्ञापन


उनके पास चोरी की एक बाइक बरामद की गई। दोनों की निशानदेही पर कैथपुरवा के पास खाली आवास से चोरी की 9 और बाइकें बरामद की गईं। एसपी ने बताया कि आरोपी कानपुर, रायबरेली और अन्य जिले में बाइक चोरी करते थे। बाइकों के नंबर बदलकर 10 से 20 हजार में बेच देते थे।

बरामद बाइकों में चार रायबरेली, दो कानपुर से चोरी की गई हैं। बाकी की जांच एआरटीओ ऑफिस से कराई जाएगी। आरोपी शैलेंद्र अर्जुन का फुफेरा भाई है। शैलेंद्र गैंग का मास्टरमाइंड भी है। वही चोरी बाइक फतेहपुर में लेकर आता है। बाइक बिकवाने में अर्जुन उसका सहयोग करता था। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें