फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः बिंदकी फीडर से जुड़ेगा गौसपुर पुष्टाहार केंद्र

विज्ञापन
गौसपुर गांव स्थित पुष्टाहार निर्माण इकाई। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। लो-वोल्टेज के साथ कम बिजली मिलने से गौसपुर में बने पुष्टाहार केंद्र के संचालन में बाधा पैदा हो रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिए केंद्र को बिंदकी फीडर से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके लिए शासन से 41 लाख रुपये के बजट को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

मलवां ब्लाक के गौसपुर गांव में एक अप्रैल 2021 को अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने प्रदेश की पहली पुष्टाहार निर्माण इकाई का शुभारंभ किया था। बिजली समस्या के कारण प्लांट का सुचारु रूप से संचालन नहीं हो पा रहा था। लो-वोल्टेज के कारण कई बार प्लांट की मशीनें भी खराब हो चुकी हैं। केंद्र को 22 घंटे की बजाय मात्र 10 से 12 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है।
इससे प्रतिदिन प्लांट में पांच एमटी पुष्टाहार सामग्री उत्पादन का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए 24 घंटे में कम से कम 20 घंटे बिजली आपूर्ति की जरूरत है। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण जनरेटर से प्लांट का संचालन करने में प्रतिदिन 15 से 20 हजार रुपये कीमत का डीजल खर्च हो रहा है।
विज्ञापन

समस्या से निजात के लिए प्लांट को बिंदकी फीडर से जोड़ने के लिए एक साल पूर्व शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर शासन से 41 लाख बजट की मंजूरी मिल गई है। करीब छह किलोमीटर दूरी की एक अतिरिक्त लाइन खींचकर प्लांट को सीधे बिंदकी फीडर से जोड़ा जाएगा। इसके बाद पुष्टाहार केंद्र में पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
समय से पुष्टाहार सामग्री के निर्माण का लक्ष्य भी पूरा होगा और जनरेटर का खर्च भी बचेगा। अधिशासी अभियंता बिंदकी आरके वर्मा ने कहा कि बजट की मंजूरी मिल गई है। फीडर से जोड़े जाने के लिए सामान खरीद लिया गया है। खरीदे गए सामान का एमडी सर्वे करेंगे। सर्वे के बाद सामान मिलते ही प्लांट को बिंदकी फीडर से जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें