फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : आर्थिक रूप से परेशान ने किसान ने लगाई फांसी

विज्ञापन
रोते बिलखते धर्मेंद्र मिश्रा के परिजन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बकेवर। आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी धर्मेंद्र मिश्रा (41) किसान थे। मृतक के बड़े भाई सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि धर्मेंद्र के हिस्से में दो बीघा खेत हैं। वह ट्रक चलाते थे। करीब छह माह से काम नहीं मिला था। धान की नर्सरी भी खराब हो गई थी। जिससे आर्थिक संकट पैदा हो गया था।
घर की पूंजी भी फसल में लगा दी थी। वह घर से मंगलवार रात करीब आठ बजे निकले थे। रात को घर नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन की। खेत के पास शीशम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से धर्मेंद्र का शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से मां जागेश्वरी, पत्नी मेनका बेहाल हैं। वह अपने पीछे पुत्री गुनगुन (11), पुत्र राम जी (8) को छोड़ गए हैं। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें