फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : फैक्ट्री समेत 100 गांवों में आठ घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। मलवां से चौडगरा के बीच शनिवार को 33 केवीए लाइन में फाल्ट आने के कारण आठ घंटे बिजली बंद रही। इससे एक फैक्टरी व 100 गांवों की आपूर्ति ठप रही। एक लाख की आबादी में बिजली आपूर्ति बंद होने से विभाग में हड़कंप मचा रहा। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रात 12 बजे आपूर्ति बहाल की। इस बीच लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बे के उपकेंद्र नंबर दो पर ट्रांसमिशन केंद्र मलवां से 33 हजार केवीए की लाइन आई है। शनिवार शाम चार बजे लाइन अचानक इस लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। जिससे उपकेंद्र से संचालित सभी पांच फीडर शाहजहांपुर, तेंदुली, आशापुर, मौहार, गुनीर और पैनम फैक्टरी की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। शाम को चौडगरा उपकेंद्र के लाइनमैन बलजीत, सीबी सिंह, रामशंकर के नेतृत्व में टीम पेट्रोलिंग के लिए निकली।
रात करीब 10 बजे हाईवे पर अनुपम होटल के सामने खेतों पर फाल्ट मिला। इस दौरान मौसम खराब होने के कारण फाल्ट ठीक करने में व्यवधान पैदा हुआ। टीम ने किसी तरह फाल्ट ठीक करके रात 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की। इस दौरान आठ घंटे आपूर्ति बंद रही। अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि लाइन पर पेड़ की डाल रख जाने से ब्रेकडाउन हुआ था। रात में मौसम खराब होने के कारण फाल्ट ठीक करने में देरी हुई। रात 12 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें