फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : धर्मांतरण पीड़िता ने मेडिकल कराने से इन्कार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। अपहरण और धर्मांतरण की शिकार युवती ने मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया है। अपहरण, धर्मांतरण और निकाह कराने के दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के सातोपीत गांव की एक हिंदू लड़की का छह महीने पहले अपहरण किया गया था। आठ दिसंबर को धर्मपरिवर्तन कर युवती का निकाह कराया जा रहा था। जानकारी होने पर युवती की मां ने मौके पर जाकर हंगामा कर दिया। युवती की मां के साथ छेड़खानी और मारपीट की गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का अपहरण करने वाले अंसारी अहमद और निकाह कराने आए मौलवी कल्लू उर्फ लल्लू को गिरफ्तार लिया था। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी अंसारी की मां सहरून निशां, भाई नौशाद, दिलशाद, अली, भाभी याशमीन बानो, बहन बड़की, तहखन निशा, भोला मसूद फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस ने सातोंपीत, सातोंजोगा, थरियांव और शहर में छापेमारे हैं।
विज्ञापन

विवेचक विनोद कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित युवती को नौ दिसंबर को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया था। युवती ने मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें