फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : आशीष मेरठ ने डिघरुवा दंगल में मारी बाजी

विज्ञापन
डिघरूवा गांव में दांव पेंच दिखाते पहलवान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जाफरगंज। अमौली ब्लाक के डिघरुवा गांव में श्री बांके बिहारी महोत्सव के शुभारंभ पर रविवार को दंगल हुआ। इसमें पहली कुश्ती लखनऊ के मुकेश और कन्नौज के बबलू के बीच हुई। इसमें मुकेश ने बाजी मारी।
विज्ञापन

अमरोहा के चंद्र प्रकाश और जालौन के संतोष की कुश्ती में चंद्र प्रकाश जीते। अंतिम 5100 रुपये की इनामी कुश्ती सुल्तानपुर के बलबीर और मेरठ के आशीष के बीच हुई। इसमें आशीष ने बलवीर को पटकनी देकर जीत हासिल की।
समाजसेवी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि सोमवार से बिहारीजी का गांव भ्रमण शुरू होगा। इस मौके पर कमेटी के मस्ताना दुबे, अनुरुद्ध मिश्रा, मुन्नू शुक्ला, मदन मास्टर, पप्पू फौजी, संतोष, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें