फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : छेड़खानी से आहत युवती ने फांसी लगाई.

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। छेड़खानी से आहत युवती ने जान दे दी। सोमवार सुबह नलकूप की कोठरी में उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती सात बजे घर से खेत जाने के लिए निकली थी। नौ बजे उसकी मां गोभी के खेत की निराई के लिए खेत पहुंची।
खेत पर युवती नहीं मिली तो नलकूप की कोठरी में पहुंची। कोठरी की धन्नी पर रस्सी के फंदे से युवती का शव लटका मिला। मां शोर मचाते हुए बाहर आई। उसने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता ने बताया कि गांव का एक युवक काफी दिनों से बेटी से एक तरफा प्रेम करता था।
बेटी के मना करने के बाद भी उसका पीछा करता था। खेत, स्कूल आते-जाते छेड़खानी करता था। इसी वजह से हाईस्कूल के बाद दो साल से बेटी को प्राइवेट पढ़ा रहे थे। इसके बावजूद युवक ने बेटी को परेशान करना बंद नहीं किया। युवक के घरवालों से रविवार को शिकायत की थी।
विज्ञापन

पिता का आरोप है शिकायत की खुन्नस में शाम को युवक और उसके परिवार के सात-आठ लोग घर आए। उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर हाथापाई भी की। इससे आहत होकर बेटी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में चर्चा रही कि युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों पक्ष इसका विरोध करते थे। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि छेड़खानी से तंग आकर युवती के जान देने का आरोप लगाया गया है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें