फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लटकती एचटी लाइन के करंट से किसान की धड़ से अलग हुई गर्दन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। लटकती हाईटेंशन लाइन में शुक्रवार शाम किसान की गर्दन फंसकर धड़ से अलग हो गई। करीब 20 मिनट तक जिंदा जलने के बाद मांस का लोथड़े की तरह शरीर खेत में गिरा। हादसा देखकर आसपास के किसान दहशत में आ गए। परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से रोककर हंगामा किया। कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के गंगईपार निवासी शिवकुमार उर्फ बच्चा लोधी (45) किसान थे। उनकी पत्नी शिवदुलारी ने बताया कि पति करीब दोपहर दो धान की फसल में पानी लगाने खेत गए थे। धान की फसल में पानी लगाते समय करीब शाम पांच बजे चुनकी के खेत की ओर पहुंच गए। खेत से गुजरी हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों में पति की गर्दन फंस गई। हादसा देखकर आसपास के किसान पहुंचे, लेकिन देर हो चुकी थी। धड़ से गर्दन से अलग हो चुकी थी, शरीर धू धू कर जल रहा था। पत्नी शिवदुलारी का रो रोकर हाल बेहाल दिखा।
किसान के दो बेटे धनंजय और अक्षय हैं। पत्नी ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। दतौली चौकी प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जेई कमल कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को विभाग की ओर से मुआवजा दिलाया जाएगा। प्रकरण की अधिकारियों के आदेश पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें