जोनिहा। बिजली कटौती और सड़कों पर गड्ढों की समस्या भाकियू ने पंचायत में उठाई। समस्या सुनने के लिए किसी अफसर के न पहुंचने पर जोनिहां-बिंदकी मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने किसानों की समस्या सुनीं। इसके बाद जाम खुल सका।
कस्बा के बिंदकी रोड मौनी रानीदेवी मंदिर के मैदान में बुधवार को भाकियू अराजनैतिक ने पंचायत लगाई। बिजली कटौती, गड्ढायुक्त सड़क, नहर क्षमता के अनुसार पानी न होने पर किसानों ने नाराजगी जताई। घंटों इंतजार के बाद जब अफसर नहीं पहुंचे तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया और जोनिहां-बिंदकी मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार रवि कुमार के पहुंचने पर किसानों ने जाम खोला। खजुहा ब्लाक अध्यक्ष अंगद सिंह ने पांच सूत्री ज्ञापन दिय। इस मौके पर भाकियू जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, तहसील महासचिव जयनारायण सिंह, पुन्नू शुक्ला, एकलाख अहमद, राधेलाल, नागेंद्र सिंह, सुखीराम, राजकुमारी और मुन्नी देवी मौजूद रहे।