फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गेहूं क्रय केंद्र हटने से किसान नाराज, दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। धाता ब्लॉक में संचालित होने वाले गेहूं क्रय केंद्र हटाने से किसान नाराज हैं। भाकियू टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को तहसील में तहसीलदार शैल कुमारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कारीकान धाता में पूर्व से संचालित गेहूं क्रय केंद्र कथित तौर पर बिचौलियों के प्रभाव में हटाकर दूसरी जगह स्थापित किए गए हैं। अब यह केंद्र ख्वाजीपुर जोन में संचालित हो रहे हैं जो धाता से करीब 20-25 किमी दूर हैं। इससे परिवहन खर्च और समय दोनों बर्बाद हो रहा है। उन्होंने मांग की कि धाता में फिर से गेहूं क्रय केंद्र खोले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें