रासीडेरा गांव निवासी किसान ननकवा निषाद (45) गुरुवार शाम खेत में सिंचाई कर रहे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। घर पहुंचते ही उन्हें ठंड लगने लगी। परिजनों ने गांव में ही इलाज कराया, लेकिन कुछ देर बाद किसान की मौत हो गई। किसान की पत्नी संपत देवी, बेटे सदानंद (20 और अरुण (18) का रो-रोकर हाल बेहाल है।