फाइल फोटो-14-विष्णु दयाल उर्फ बाबूलाल। स्रोत: परिजन
हथगाम। खेत जाने के लिए साइकिल लेकर निकले किसान की बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। खागा कोतवाली क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी विष्णु दयाल उर्फ बाबूलाल (65) खेती करते थे। वह बृहस्पतिवार को साइकिल से खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में साइकिल खड़ी कर सड़क किनारे खड़े हो गए। तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।