फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Mon, 15 Jan 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मोपेड से घर लौट रहे किसान के वाहन में किसी ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बसोहनी निवासी राजू रैदास (38) किसान थे। वह मोपेड से रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शनिवार को भिटौरा गंगा घाट जा रहा था। लौटते समय चंदीपुर-भिटौरा मार्ग पर किसी वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी। घायल किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में डाॅक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया। यहां में डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मोपेड सवार हेलमेट लगाए था। ताऊ कल्लू रैदास की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। किसान अपने पीछे पत्नी विजमा देवी, बेटे अभिलाष, अभय, बेटी राधिका,साक्षी को छोड़ गया है। कल्लू ने बताया कि भतीजा कृषि कार्य करता था। वह अपने परिवार का इकलौता था। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें