फतेहपुर। खेत पर काम कर रहे दंपती बारिश के समय गिरी बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में पति की मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई।
सुल्तानपुर घोष के मंडवा गांव के हिसामपुर निवासी हीरालाल (58) पत्नी गुलाबकली के साथ मंगलवार की शाम बाजरा के खेत पर थे। बारिश के दौरान बिजली गिरने से दंपती झुलस गए। घटना देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण पहुंचे। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी पत्नी की हालत गंभीर बताई है। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।