फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के गोहरारी गांव में खेत से घर जा रहे किसान की मौत हो गई। मृतक के भाई ने मौत की वजह ठंड लगना बताया है।
गोहरारी गांव निवासी रामऔतार (50) शनिवार सुबह खेत पर पानी लगाने गए थे। जहां उनकी अचानक मौत हो गई। काफी समय बीतने पर घर नहीं पहुंचे। उनकी तलाश में परिजन खेत जा रहे थे। खेत के रास्ते में उन्हें मृत पड़ा पाया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई जयराम पाल ने बताया कि वह खेत में पानी लगाने के समय भाई को ठंड लगी है। हालत बिगड़ने पर किसी तरह घर लौट रहे होंगे, लेकिन घर तक नहीं पहुंच सके। उनकी रास्ते में ही जान चली गई। प्रभारी निरीक्षक बेचेलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
-
स्वास्थ्य विभाग के कर्मी समेत दो ने जहरखाया
फतेहपुर। जहरीला पदार्थ खाने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मी समेत दो की हालत बिगड़ गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदियाना निवासी राजेंद्र कुमार वाराणसी सीएमओ कार्यालय में तैनात है। कुछ दिन पहले ही छुट्टी में घर आया था। किसी बात पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहां कर्मी की हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया। उधर, खागा कोतवाली क्षेत्र के आकिलपुर ऐरायां निवासी मनोज ससुराल गया था। किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। संवाद