चौडगरा। कंसपुर रेलवे फाटक के पास अप लाइन पर शनिवार सुबह किसान की ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव महरहा निवासी किसान शिवकरन लोधी (45) शुक्रवार शाम घर से खेत पानी लगाने निकला था। वह शनिवार सुबह घर नहीं लौटा।
परिजन आसपास खोजबीन करते रहे। कंसपुर रेलवे स्टेशन मास्टर ने पुलिस को अपलाइन पर किसी व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना दी। पुलिस ने जेब की तलाशी ली। जेब से नशे की सामाग्री मिली।
परिजनों ने शव की पहचान की। घटना से पत्नी ऊषा देवी का हाल बेहाल हो गया।