फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

Thu, 15 Jun 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौडगरा। रेलवे ट्रैक पार करते समय गुरूवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। खेत जा रहे लोगों ने हादसा देखकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव बसावनखेड़ा निवासी शिवप्रकाश सिंह यादव (45) किसान थे। वह गुरुवार भोर घर से टहलने खेत की ओर निकले थे। ग्रामीणों ने सुबह गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर उनका शव पड़ा देखा। उन्होंने शव की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई तुषार सिंह यादव ने बताया कि भाई प्रतिदिन टहलने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन आते देख नहीं सके। तभी हादसा हुआ है। रेलवे अंडरपास कुछ दूरी पर है। इसी वजह से ग्रामीण अक्सर रेलवे ट्रैक पार निकलते हैं। मृतक के दो पुत्र अरुण यादव, अनुराग यादव हैं। किसान की मौत से पत्नी कमला देवी और परिजनों का हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें