फाइल फोटो-30-संजय द्विवेदी। स्रोत: परिजन
असोथर। थाना क्षेत्र के कुसुंबी गांव में करंट लगने से रविवार रात एक किसान की मौत हो गई। कुसुंबी गांव निवासी संजय द्विवेदी (25) रविवार देर शाम गांव के ज्योति मंदिर के पास लोगों के साथ बैठा था। तभी वह उठकर जाने लगा। इसी बीच पास में लगे विद्युत पोल के सपोर्ट वायर में करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
फाइल फोटो-30-संजय द्विवेदी। स्रोत: परिजन