फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, निमंत्रण में जाते समय हुआ हादसा

Sat, 01 Apr 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लालपुर मोईद्दीनपुर निवासी चंदन सिंह (42) किसान थे। वह गुरुवार रात बाइक से रतीपुर गांव निमंत्रण में जा रहे थे।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बाइक सवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र सागर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें