फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: झोलाछाप के इलाज से किसान की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

जाफरगंज। झोलाछाप के इलाज से किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने क्लीनिक में हंगामा काटा। झोलाछाप क्लीनिक छोड़ भाग निकला।
मदुरी गांव निवासी अनिल शुक्ला (48) को गुरुवार सुबह अचानक पेट दर्द हुआ था। परिजन मांझेपुर स्थित एक क्लीनिक संचालक को दिखाने ले गए। जहां डाक्टर ने अनिल को दो इंजेक्शन लगाए और दवा देकर घर भेज दिया।घर पहुंचने पर अनिल की हालत बिगड़ने लगी। मुंह से झाग आने लगा। कुछ देर बाद वह अचेत हो गया। परिजन क्लीनिक लेकर पहुंचे। जहां संचालक ने दूसरी जगह दिखाने की बात कहकर टरका दिया। जाफरगंज कस्बा स्थित नर्सिंग होम में अनिल को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। क्लीनिक में शव लेकर पहुंचे। लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाकर हंगामा किया। क्लिनिक छोड़कर संचालक भाग निकला। मृतक चार भाईयो में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था। बड़े भाई बृजेंद्र शुक्ला ने झोलाछाप के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। घटना से मां श्रीमती का हाल बेहाल दिखा। इलाके में गहरूखेड़ा, मऊदेव,भारतपुर, मांझेपुर,देवरी, डिघरूवा,खजुरिहा समेत कई जगहों पर अवैध क्लीनिक, नर्सिंग होम संचालित हैं। प्रभारी जयचंद्र भारती ने बताया कि झोलाछाप क्लिनिक से भागा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें