फतेहपुर। हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी चंद्रपारस प्रताप सिंह (38) किसान थे। वह सोमवार की रात करीब 10 बजे खेत से पैदल घर जा रहे थे। हसवा मोड़ के पास हाईवे पार करते समय कानपुर की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस वाहन व चालक की तलाश में जुटी है। हादसे से पत्नी किरन, बेटे अश्वनी व आदित्य बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।