फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईवे पार कर रहे किसान की कार टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हाईवे पार कर रहे किसान की गुरुवार भोर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के सचौली गांव निवासी किसान श्यामबाबू लोधी (47) गांव की एक बारात में शामिल होने गए थे। बारात से भोर पहर लौटे। एक नौपहिया चालक ने किसान को गांव जाने के लिए थरियांव हाईवे स्थित आमापुर ओवरब्रिज पर उतार दिया। हाईवे पार करते समय प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही कार ने किसान को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही किसान की मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे। मृतक की पत्नी शांति देवी , बेटी जानकी, शालिनी और दो बेटे अजय, विजय रो-रोकर बेहाल रहे। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि मृतक के भाई रामबाबू की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें